छे हेयर बेंड चार अलग अलग तरह की बालो वाली क्लिप,
वो उस दिन जब तुम्हारी सेंडल टूटी थी उसकी स्ट्रेप
और हा वो किताब जिसका पन्ना मोड़ कर दिया था तुमने
संभाल रखा है मैंने ,जब आओगी तो ले जाना
वैसे छोटे बड़े मिला कर कुल तीस कपड़े पड़े है तुम्हारे
उसमे कुछ में तुम बहोत ही हसीन लगी जैसे वो रेड वाला टॉप
और वो ब्लैक वाली ड्रेस वो बेबी पिंक कलर का क्रॉप टॉप वो ग्रीन वाला जम्प शूट
ये सब पड़ा है
तो मैं बस ये कह रहा था कि खरीद लेना ना वैसा सा ही कुछ
क्योंकि...
लौटने का मन नही है मेरा
नही नही नही मज़ाक कर रहा हूँ
सम्भाल रखा है मैंने सब
जब आओगी तो ले जाना
वैसे कुछ हिसाब भी देना था तुमको
जो तुम्हारी और मेरी तस्वीर वाला कॉफी मग तुमने दिया था ,
उसका हेंडल मुझसे टूट गया
वो ब्लू वाली शर्ट पिछले दो हफ़्तों से मिल नही रही है पता नही कही खो गई है परफ्यूम खत्म हो गया है
घड़ी.....
घड़ी खोई नही है बस बंद हो गई है इस लिए उतार के रख दी है.
बस बता रहा हु तुमको ।
वो ग्रीन वाली चेक शर्ट धोबिने जलादि,
वो वूडलेण्डवाले जूते विशाल ले गया
वो तुम्हारे दिए इयरफोन और चश्मे जल्दबाज़ी में स्टेशन वे छूट गए,
बहोत ढूंढा पर मिले नही
पर
उस सूखे हुए गुलाब का। गुलदस्ता,तुम्हारी लिपस्टिक के निशान वाली वो प्लास्टिक वाली कप वो टिशू जिसपे नंबर दिया था तुमने तुम्हारी कार पार्किंग की पकरचिया वो टूटे हुए क्लरचर के दोनों हिस्से तुम्हारे मोर पंख वाले झुमके और मैं
ये सब कुछ जो भूल गई थी तुम
या शायद जानबूझ कर छोड़ा था तुमने
अपनी जान से भी ज्यादा संभाल रखा है मैंने
जब आओगी तो ले जाना
No comments:
Post a Comment